लद्दाख में मनी BJP की दिवाली, 5 पर सिमटी कांग्रेस
लद्दाख में मनी BJP की दिवाली, 5 पर सिमटी कांग्रेस
Share:

लद्दाख ​: भारतीय जनता पार्टी को जम्मू-कश्मीर राज्य के लद्दाख में संपन्न हुए लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में बड़ी सफलता मिली है। जिसमें भाजपा ने 26 सीटों में से 18 पर कब्जा जमा लिया। हालांकि माना जा रहा था कि यहां कांग्रेस काबिज होगी, उनके पास केवल 22 सीटें थीं मगर इस बार निर्वाचन में केवल 5 सीटें ही कांग्रेस द्वारा बचाई गईं। इसके अतिरिक्त नेशनल कांफ्रेंस द्वारा दो और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। इस चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रभाव रहा। मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख हिल काउंसिल के निर्वाचन में भाजपा ने जीत का परचम लहराया तो हर कहीं दीपावली जैसा नज़ारा दिखाई दिया।

ढोल, ताशे की गूंज के ही साथ पटाखों की गूंज से वातारवरण कंपित हो गया। नेता एक दूसरे को बधाईयां देने लगे। सडकों पर भाजपा के ध्वज फहराने लगे। इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर की प्रमुख पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के पिछड़ने को काफी गंभीर माना जा रहा है। कांग्रेस को लेकर भी कमोबेश यही स्थिति रही। खास बात ये है कि राज्य में बीजेपी के समर्थन से सरकार चला रही मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी पीडीपी का तो खाता भी खुल नहीं पाया है।

भाजपा की इस जीत को एकतरफा बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख हिल काउंसिल चुनाव में 26 में से 18 सीटों पर कब्जा जमा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख की इस जीत पर ट्विट कर इसे लोगों का विश्वास बताया। इसके लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लद्दाख पर्वतीय परिषद के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने से वे गदगद हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने तेगर, पनामिक, तांगत्से, चुशूल, कुंगयम, सक्ति, इगू, मात्र्सेलंग, थिक्से, चुचोत, अपर लेह, फ्यांग, स्कू - मरखा, सासपोल, तेमिस्ग्म, खाल्त्से व स्कुरबुचन की सीटों पर अपनी जीत दर्ज की। इस बार चुनाव का प्रतिशत करीब 65 प्रतिशत रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -