पश्चिम बंगाल में घर-घर अभियान शुरू करेगी भाजपा, देगी NRC की जानकारी
पश्चिम बंगाल में घर-घर अभियान शुरू करेगी भाजपा, देगी NRC की जानकारी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लागू करने को लेकर इरादतन आतंक पैदा करने का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर इल्जाम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने कहा कि वे प्रदेश में इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे जिससे लोगों का डर दूर हो सके और नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर आम सहमति बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि भगवा संगठन पश्चिम बंगाल में घर-घर अभियान चलाएंगे, जिससे NRC को लेकर लोगों के भ्रम और भय को दूर किया जा सके। टीएमसी का नाम लिए बिना प्रदेश में संघ के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजनीतिक दलों को यदि असम में अंतिम NRC सूची में हिंदुओं के नाम हटाए जाने की चिंता है तो उन्हें संसद में इस विधेयक का विरोध करने की जगह इसका समर्थन करना चाहिए।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, NRC और नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर हम जल्द ही घर-घर जाकर जागरूकता अभियान आरंभ करेंगे। हम आम लोगों को बताएंगे कि क्यों अवैध बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को निकालने के लिए NRC आवश्यक है और हम पहले नागरिकता (संशोधन) विधेयक लागू करेंगे जिससे पड़ोसी राष्ट्रों से आने वाले हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जा सके।

प्रदूषण रोकने के लिए एक्शन में केजरीवाल सरकार, ऑड-ईवन स्कीम के बाद हो सकता है ये फैसला

दुर्गा पूजा को लेकर ममता सरकार का बड़ा आदेश, सभी सिनेमाघरों को जारी किया नोटिस

बिहार में उपचुनाव : इस वजह से महागठबंधन टुकड़ों में बंटता आ रहा नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -