कांग्रेस का लोकतंत्र: गांधी परिवार पर कुछ न बोलो, बोलोगे तो 'कपिल सिब्बल' जैसा हाल होगा
कांग्रेस का लोकतंत्र: गांधी परिवार पर कुछ न बोलो, बोलोगे तो 'कपिल सिब्बल' जैसा हाल होगा
Share:

नई दिल्ली: पांच राज्यों में करारी शिकस्त के बाद जी-23 के नेताओं में गांधी परिवार के खिलाफ कोई सबसे अधिक मुखर है, तो वो हैं कपिल सिब्बल। वो हर हाल में अध्यक्ष पद से सोनिया गांधी को हटाने पर आमादा हैं, तो उनका प्रयास यह भी है कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी अपनी मां का स्थान न ले पाएं। किन्तु अपने तीखे तेवरों के लिए उन्हें अब कांग्रेस नेताओं के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। वो सिब्बल से उनकी हैसियत तक पूछने लगे हैं।

ताजा मामले में पंकज पूनिया ने सिब्बल को चुनौती देते हुए कहा कि कपिल सिब्बल जी आप केवल दिल्ली में किसी एक सीट को अपने दम पर जीत कर दिखा दो। फिर हम सब आप के साथ गांधी परिवार से इस्तीफा मांगना शुरू कर देंगे। नहीं तो आप ये भाजपा की भाषा बोलना बंद कर दो। उनका इशारा स्पष्ट है कि गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल भाजपा के इशारे पर गांधी परिवार के खिलाफ बोल रहे हैं। बता दें कि आजाद को तो मोदी सरकार ने हाल ही में पद्म पुरस्कार से भी नवाज़ा था। कांग्रेस नेताओं को मोदी सरकार का ये फैसला बहुत अधिक अखरा था।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब जी 23 नेता गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। तकरीबन एक साल पहले कांग्रेस के 23 नेताओं ने एक मंच पर आकर गांधी परिवार पर सवाल दागे थे। इन लोगों की मांग पार्टी के संगठन चुनाव कराने की है। गांधी परिवार इनकी मांग को लेकर सकते में आ गया था।

गांधी परिवार पर कपिल सिब्बल ने बोला हमला तो भड़क गए अधीर रंजन, पहचानने से कर दिया इंकार

NHRACACB के संस्थापक मोहित गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से की मुलाकात

'बंगाल अगला कश्मीर बनेगा, ममता वही कर रही जो...', कश्मीर फाइल्स देखकर भावुक हुए गिरिराज सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -