चुनाव के पहले ही असम में नज़र आ रही सत्ताधारी गठबंधन में फूट
चुनाव के पहले ही असम में नज़र आ रही सत्ताधारी गठबंधन में फूट
Share:

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन में फूट नज़र आ रही है। यह फूट सामने आने के कारण भाजपा लोकसभा चुनाव में अकेले ही लड़ना चाहती है। बीटीएडी क्षेत्र में भाजपा सीटों को जीतना चाहती है। वह चाहती है कि वह राज्य में मजबूत स्थिति में हो। भाजपा ने फिलहा कैबिनेट विस्तार के मामले को सुलझाया नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य करीमगंज, धुबरी सिलचर, कोकराझार, दिफु, कलियाबार और बारपेटा सीटें जीतने का है।

वह चाहती है कि राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी लोकसभा सीटों पर मजबूत स्थिति हो। इसके लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के माध्यम से अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी है।

हालांकि क्षेत्रीय दलों के चलते भाजपा के लिए कुछ मुश्किल हो सकती है। चुनाव में क्षेत्रीय मसलों का असर हो सकता है लेकिन भाजपा पीएम मोदी की इमेज को चुनाव में भुना सकती है। भाजपा ने कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक मसला हल नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों के माध्यम से राज्य में केंद्र की योजनाओं का प्रचार करने में लगी है।

अर्की विधान सभा सीट पर टिकीं सबकी नजरें

मोहल्ला सभा के 590 करोड़ पर भाजपा ने उठाए सवाल

आज से गुजरात में निकलेगी राहुल गांधी की यात्रा

उमा भारती ने की हार्दिक पटेल की तारीफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -