नेहरू को मुसलमान बनाने की भाजपा ने की साजिश - कांग्रेस
नेहरू को मुसलमान बनाने की भाजपा ने की साजिश - कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर कांग्रेस ने एक बार फिर हल्ला बोल दिया है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस के लीडर्स की छवि प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में भाजपा द्वारा विकीपीडिया पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, उनके पिताजी मोतीलाल नेहरू और उनके पिता गंगाधर को लेकर दी गई जानकारियों को बदलने का काम किया है। इतना ही नहीं इस जानकारी के तहत प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू को मुसलमान बता दिया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि इन सभी बातों के लिए एनआईसी को जवाबदार ठहराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इंटरनेट प्रोटोकाॅल एड्रेस के माध्यम से भारत सरकार के लिए साॅफ्टवेयर उपलब्ध करवाने वाली संस्था नेशनल इंफाॅर्मेटिक्स सेंटर जानकारी बदलने का काम करती रही। आईडी के माध्यम से पंडित नेहरू के धर्म को बदल दिया गया है।

यही नहीं एनआईसी संघ परिवार द्वारा घिनौना एजेंडा भी लागू करने का काम किया गया है। सुरजेवाला ने चुटकी लेते हुए सवाल किया है कि आखिर पहले प्रधानमंत्री का धर्मांतरण करने के लिए एक प्रधानमंत्री ही माफी मांगेगें। उन्होंने सरकार से इस मसले पर ध्यान देने की अपील की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -