CAA: कांग्रेस को करारा जवाब देने की तैयारी में भाजपा, जोधपुर में विशाल रैली निकालेंगे अमित शाह
CAA: कांग्रेस को करारा जवाब देने की तैयारी में भाजपा, जोधपुर में विशाल रैली निकालेंगे अमित शाह
Share:

जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन जनवरी को जोधपुर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित के गई रैली में शामिल होकर इस अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इस दौरे को पार्टी के कूटनीतिक फैसले के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान से भारत आए हिंदू शरणार्थी सबसे अधिक जोधपुर में ही रहते हैं, जो वर्षों से यहां मुश्किल स्थितियों में रहते हुए बेसब्री से अपनी नागरिकता का इंतजार करते रहे हैं।

इसके साथ ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी CAA और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर मोदी सरकार पर खुलकर हमला किया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके घर में ही उन पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है क्योंकि गहलोत, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के एजेंडा पर काम करने का इल्जाम लगाते रहे हैं।

अमित शाह ने इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले जोधपुर का दौरा किया था। वे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में जनसभा संबोधित करने गए थे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि इसबीच जोधपुर की महारैली में तक़रीबन 50,000 लोग शामिल होंगे। जोधपुर पाक शरणार्थियों को केंद्र रहा है। ये शरणार्थी भी CAA को समर्थन देने के लिए रैली में शामिल होंगे।

अब पांच नहीं बल्कि चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, ICC करने जा रहा बड़ा बदलाव

PAN को आधार से लिंक करने के लिए महज एक दिन शेष, जल्दी करें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

सीएम कार्यालय में मांगी गयी रिपोर्ट, एनएच को कागजों में ही कर दिया चौड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -