शत्रुघ्न ने जताई नाराजगी, पार्टी में उपेक्षा से हुए नाराज़
शत्रुघ्न ने जताई नाराजगी, पार्टी में उपेक्षा से हुए नाराज़
Share:

पटना : पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में कुछ नेता उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। हालात ये है कि बिहार में हुए चुनावी प्रचार-प्रसार से ही उन्हें दूर रखा गया। पार्टी के लिए कई प्रचारकों ने प्रचार किया लेकिन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अपने ही संसदीय क्षेत्र में आम सभा को संबोधित करने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो पार्टी को आईना दिखाया। 

यदि सच बोलने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी तो उन्हें कोई डर नहीं होगा। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रचार - प्रसार के मसले पर जब शत्रुघ्न सिन्हा की पत्रकारों से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि पार्टी के स्टार प्रचारक होने के बाद भी उन्हें प्रचार के कार्य से दूर रखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मतदान कर अच्छा लगा। 

उन्होंने कहा कि पटना में वे वोट डालने के लिए आए थे। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं की नज़रों में वे खटके हैं। कई नेता उनकी सफलता से जल रहे हैं। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि बिहारी बाबू ने कहा है कि भाजपा को अपने मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करना चाहिए था। इतने चरणों का मतदान होने के बाद भी पार्टी ने बिहार में अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम सामने नहीं लाया है। जिससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं और भाजपा के वोट कम हो सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -