आखिर बार-बार लंदन क्यों जाते है अखिलेश यादव
आखिर बार-बार लंदन क्यों जाते है अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ : भाजपा ने सपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। चुनावी वर्ष के दौरान चुनाव प्रचार की तैयारी को लेकर भाजपा व्यस्त हो गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन द्वारा कहा गया कि बिगड़ी कानून व्यवस्थाऐं, बिजली संकट, सूखा आदि परेशानियों से उत्तरप्रदेश को सामना करना पड़ रहा है। मगर इसके बाद भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लंदन में अवकाश मना रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आखिर इतना कहें कि वे हर तीसरे माह परिवार सहित लंदन घूमने क्यों पहुंचे हैं। करीब 3 माह बाद सैर-सपाटा करने के लिए मुख्यमंत्री जा चुके हैं लेकिन उनका प्रदेश की बदहाली पर ध्यान नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा बीती जुलाई में लंदन जाने और वहां पर वहां के किसानों की जीवन शैली देखे जाने का उल्लेख कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चैधरी ने किया था।

चंद्रमोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यह भी बताएं कि विदेशों में किसानों की अच्छी स्थिति देखकर उन्होंने वैसा ही प्रयास कर यू.पी. में किसानों की दशाएं सुधारने में अपना ध्यान क्यों नहीं लगाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश में इस तरह का पर्यटन स्थल दिखाई नहीं दे रहा जिसके कारण वे लंदन में जाकर यात्रा कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -