राज्य में पर्यटन बढ़ाने और विकास के लिए भाजपा ने किए कई कार्य
राज्य में पर्यटन बढ़ाने और विकास के लिए भाजपा ने किए कई कार्य
Share:

जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर पहुंचे। दरअसल गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम वे शामिल हुए। इस दौरान हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। गुरूगोविंद सिंह के 350 वें जन्मोत्सव अर्थात प्रकाश पर्व के अवसर पर जबलपुर के सदर क्षेत्र मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

अमित शाह ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक कवि थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा सिख समुदाय द्वारा प्रकाश पर्व मनाने हेतु करीब 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन बढ़ाने और लोगों को यहां के तीर्थों का दर्शनलाभ देने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पटना साहिब की यात्रा लोगों को करवाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रकाशपर्व पर सभी को शुभकामनाऐं दीं।

पंजाब में आतंक पनपने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

राहुल को कराई थी फटफटी की सैर, वे आ गये बीजेपी में

गोवा में राजीतिक दलों के बीच हो रही सीटों की कश्मकश

नोटबंदी के बाद BJP की बड़ी जीत, फरीदाबाद निकाय चुनाव में भाजपा काबिज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -