'ममता बनर्जी आदिवासी विरोधी हैं...', बंगाल में क्यों लगाए गए ये पोस्टर ?
'ममता बनर्जी आदिवासी विरोधी हैं...', बंगाल में क्यों लगाए गए ये पोस्टर ?
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे वैसे सियासी जंग भी तेज होती जा रही है। अब इस चुनाव से मात्र 2 दिन पहले  पश्चिम बंगाल में भी पोस्टर वार देखने को मिला है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां पर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में भाजपा ने बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी को आदिवासी विरोधी बताया गया है। 

भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर में NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हुईं हैं। उल्लेखनीय है कि, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है। इस पोस्टर पर लिखा है कि भाजपा ने एक आदिवासी जनजाति महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए मनोनीत कर भाजपा ने देश के सभी आदिवासी जनजाति संप्रदाय को सम्मानित किया है। 

पोस्टर में आगे लिखा हुआ है कि, यह आदिवासी जनजाति संप्रदाय का गर्व का विषय है। पोस्टर में आगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के ऊपर हमला बोला गया है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी आदिवासी जनजाति संप्रदाय के प्रत्याशी का समर्थन न करके किसी अन्य का समर्थन कर रही हैं। वह आदिवासी समाज के करीब आने से हिचकिचा रही हैं। यह भिन्नता थी, है और रहेगी।

पूर्व सरपंच की 3 पत्नियों ने कर दिखाया कमाल, हासिल की ये बड़ी सफलताएं

पीएम मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले बयान पर सियासत शुरू, अखिलेश ने किया पलटवार

इमामों के वेतन के लिए करोड़ों रुपए मंजूर.., लोगों ने पुछा- क्या पुजारियों को भी देते हो सैलरी ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -