अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, कर डाली ये बड़ी मांग
अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, कर डाली ये बड़ी मांग
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी भोपाल में राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजभवन पहुंचकर अधीर रंजन चौधरी को बर्खास्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस के चलते वीडी शर्मा ने अधीर रंजन चौधरी एवं कांग्रेस पर खूब हमला बोला। 

वीडी शर्मा ने कहा कि ''जनजतीय राष्ट्रपति को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस ने कई दशकों तक भारत पर शासन किया मगर उन्हें इस बात का विचार तक नहीं आया कि जनजातीय या दलित वर्ग से कोई शख्स राष्ट्रपति भी बन सकता है। बीजेपी ने बिना किसी पक्षपात के अल्पसंख्यक, दलित एवं जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति बनाकर इन श्रेणियों को भी सम्मान दिया। गांधी जी भी कांग्रेस के चरित्र के बारे में सोच रहे होंगे।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ''महिला विरोधी बयान को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने अपना मूल चरित्र उजागर किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी जनजातीय वर्ग, महिला एवं देश के संविधान का भी अपमान है। वीडी शर्मा ने अधीर रंजन चौधरी को दोषी बताते हुए कहा कि ऐसे दोषी को संसद में नहीं बैठने देना चाहिए, कांग्रेस के नेतृत्व को हम आगाह करते है कि अधीर रंजन चौधरी को बर्खास्त किया जाना चाहिए, सोनिया गांधी देश से क्षमा मांगे। क्योंकि जनजतीय बहन के राष्ट्रपति बनने से कांग्रेस के पेट मे दर्द है। अधीर रंजन ने सोनिया गांधी के संकेत पर देश की राष्ट्रपति एवं महिला का अपमान किया है। ये देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। 

मुसलमानों ने ठान लिया है CM योगी को प्रधानमंत्री बनाएँगे - मौलाना तौकीर रजा के बयान से हड़कंप

'RSS का आदमी है लूलू मॉल बनाने वाला, वही लाया था नमाज़ी - आज़म खान का दावा

द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोले जाने पर भड़के CM शिवराज, बोले- 'सोनिया गांधी जवाब दें...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -