द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोले जाने पर भड़के CM शिवराज, बोले- 'सोनिया गांधी जवाब दें...'
द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोले जाने पर भड़के CM शिवराज, बोले- 'सोनिया गांधी जवाब दें...'
Share:

भोपाल: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान के पश्चात् जंग बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर आक्रमक दिखाई दे रही है। अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर भाजपा सांसदों ने लोकसभा एवं राज्यसभा में नाराजगी जताई है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर को देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्टी से क्षमा मांगने की मांग की है। 

वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अधीर रंजन चौधरी के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस के नेता अधीर रंजन जी ने अपने बयान से देश के सर्वोच्च पद का अपमान किया है, यह उनकी तथा उनकी पार्टी की निकृष्टतम मानसिकता का प्रकटीकरण है। उनका यह बयान आदिवासी विरोधी है, महिला विरोधी है। राष्ट्रपति किसी भी पार्टी का नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश का होता है। राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते, राष्ट्रपति पूरे देश के होते हैं। किन्तु कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता एवं घटियापन का परिचय दिया है वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है।''

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ''एक महिला जो जनजाति समाज से आती है वह देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई हैं। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है, यह नारी शक्ति का अपमान है तथा यह हमारे जनजातीय बहनों का अपमान है। देश कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही जनजाति विरोधी, महिला विरोधी एवं घटिया है। मैं सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह अधीर रंजन चौधरी के बयान से वह सहमत हैं?। सीएम ने कहा कि ''सोनिया गांधी जवाब दें कि क्या राष्ट्रपति के पद पर बैठी हुई एक ऐसी हस्ती जिनका पूरा देश सम्मान करता है उनको ऐसे शब्दों से संबोधित किया जाना चाहिए? देश, इस कृत्य के लिए अधीर रंजन चौधरी तथा कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेगा।'' बता दें कि अंधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी बोला था। 

तंदूरी चिकन, इडली-सांभर, गाजर का हलवा.., विपक्ष के 'धरने' में पूरे तामझाम, बनाया रोस्टर

अधीर रंजन ने जानबूझकर राष्ट्रपत्नी का अपमान किया, दो बार कहा 'राष्ट्रपत्नी' - पियूष गोयल

केंद्र पर एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाने वालों को किरण रिजिजू ने दिया करारा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -