भाजपा का संकल्प पत्र, दिल्ली को बनाऐंगे क्लीन और ग्रीन
भाजपा का संकल्प पत्र, दिल्ली को बनाऐंगे क्लीन और ग्रीन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी द्वारा एमसीडी चुनाव को लेकर संकल्प पत्र के विमोचन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा के नेताओं ने कहा कि विभिन्न पार्टियां चुनाव में अपना अपना मेनिफेस्टो लेकर आती है। मगर हमने अपना संकल्प पत्र सामने रखा है।

हम मैनिफेस्टो नहीं संकल्प पत्र लाए हैं। कार्यकर्ताओं से राय ली। विभिन्न राय लेने के बाद संकल्प पत्र को तैयार किया गया। भाजपा ने संकल्प पत्र में लिखा है कि वह दिल्ली में लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध करवाएगी। दिल्ली में प्रति माह आरडब्ल्यूए और पार्षद बैठक आयोजित की जाएगी। बाजार में नाइट क्लिनिंग की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।

दिल्ली में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए शहर ढालमुक्त होगा। दिल्ली में कचरा प्रबंधन बेहतर किया जाएगा। सफाईकर्मी काम के साथ आराम कर पाऐंगे। इनके लिए आराम कक्ष तैयार किया जाएगा। भूजल के लिए रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग तकनीक पर दिया जाएगा ध्यान, दिल्ली की जनता पर किसी तरह का नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली में कई स्थानों पर पौधारोपण होगा। इतना ही नहीं सफाई कार्य में कई तरह की आधुनिक मशीनें लगाई जाऐंगी।

चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र कह, मुश्किल में घिरे केजरीवाल

CMकेजरीवाल ने की एमसीडी इलेक्शन में वीवीपैट युक्त मशीन से निर्वाचन की मांग

संबित पात्रा को हराने वाले हर्ष शर्मा ने ज्वाॅईन की भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -