संबित पात्रा को हराने वाले हर्ष शर्मा ने ज्वाॅईन की भाजपा
संबित पात्रा को हराने वाले हर्ष शर्मा ने ज्वाॅईन की भाजपा
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बीते एमसीडी इलेक्शन में कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। हालांकि पिछले एमसीडी चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को हराया था। मगर इस बार उन्होंने भाजपा को अपना लिया है। संबित पात्रा उस समय नए थे लेकिन जल्द ही प्रवक्ता पद पर आ गए।

दरअसल संबित पात्रा में वाकशक्ति अच्छी थी और हिंदी व अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलने का अच्छा अनुभव था। कांग्रेस द्वारा इस बार हर्ष शर्मा को टिकट नहीं दिया गया था ऐसे में वे कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हो गए। हर्ष शर्मा ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में कोई भी उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा था। कांग्रेस में उनकी सुनी नहीं जा रही थी। नेताओं के उदासीन रवैये के कारण ही कांग्रेस में उनका मन नहीं रमा और फिर उन्होंने भाजपा ज्वाॅइन कर ली।

केंद्र सरकार और ईसी को EVM को लेकर 8 मई तक देना होगा जवाब

GST बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -