भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न, कई विषयों पर हुई चर्चा
भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न, कई विषयों पर हुई चर्चा
Share:

नर्मदापुरम से गजेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। भाजपा नगर मंडल इटारसी की एक बैठक ब्राइट एकेडमी हॉल में संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया 2023 में विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए बूथ सशक्तिकरण अंतर्गत मतदाता सूची में वोटरों/नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर हर-घर तक लाभ पहुंचे के लिए संकल्पित है एवं भाजपा नगर मंडल इटारसी में शक्ति केंद्रों की बैठक कर प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए पार्षद एवं कार्यकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण बैठक कर भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय करना इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता एवं भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रदेश सह-संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दीपक अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, नर्मदापुरम भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल इटारसी प्रभारी सुनील राठौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल महामंत्री मोहित मैना, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे, भाजपा  नगर मंत्री सीमा सोनी, भाजपा नगर मंडल कार्यालय सह मंत्री रिक्की बलेचानी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा मीडिया नगर मंडल प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा मंडल मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र राजपूत, भाजपा मंडल आईटी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, भाजपा नगर मंडल आईटी सेल प्रभारी सह अनुज कुरेरिया, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी पुनीत विक्की मालवीय शामिल रहे। 

वहीं भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति भदोरिया, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पप्पू भगवानदास पटेल, भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती हेमलता कदम, भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती आशा राव, भाजपा किसान मोर्चा नगर महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मुन्ना उइके, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, युवा नेता आशीष अग्निहोत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल शौर्ययात्रा का निकाली गई

नरसिंहपुर की बेटी को साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित

इस लड़के को लोग मानते है बजरंगबली का 'परमावतार', चेहरा देखकर डर जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -