खंडवा: मध्य प्रदेश स्थित खंडवा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। जी दरअसल वह बीते काफी दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। खबरों के मुताबिक मेदांता में ही उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच वह कोरोना संक्रमण के भी शिकार हो गए थे।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)
मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।
लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)
नंदू भैया के रूप में ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।
नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
जैसे ही BJP सांसद के निधन की खबर सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिली वैसे ही उन्होंने शोक प्रकट किया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर लिखा है- ''लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।'' जी दरअसल अपने ट्वीट के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है। आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'
"नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे,आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है।"
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra)
खंडवा के लोकप्रिय सांसद और के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हूं।
नंदू भैया का निधन हमारे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनकी विनम्रता हमेशा याद आएगी।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra)
वहीँ उनके अलावा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'सरलता, सहजता और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। "नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे,आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है।" खंडवा के लोकप्रिय सांसद और @BJP4MP के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हूं।' इसी के साथ अन्य कई BJP कार्यकर्ताओं ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।