MP: बाढ़ के लिए बीजेपी विधायक ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
MP: बाढ़ के लिए बीजेपी विधायक ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश इन दिनों बाढ़ से परेशान है। ऐसे में प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि राज्य में बने इन हालातों से निपटा जा सके। सभी की मदद की जा सके। अब इस बीच सरकार के एक नेता ने अजीबोगरीब बयान दे दिया है जो चर्चाओं में आ गया हैं। जी दरअसल बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश में आई बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। हाल ही में रामेश्वर शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, 'कांग्रेस के कारण मध्यप्रदेश में बाढ़ आई है।'

वहीं रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान के पीछे तर्क देते हुए कहा, 'अगर यूपीए सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नदी जोड़ो अभियान को ना रोकती तो इस तरह की आपदा नहीं आती।' इसके अलावा बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि, 'इस तरह की आपदा के लिए पूरी तरह से कांग्रेस ही जिम्मेदार है।' इस बीच विधायक रामेश्वर शर्मा से जब प्रदेश में 17 साल से बीजेपी की सरकार को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'इस दौरान 10 सालों तक केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी। जिसने इस अभियान को आगे नहीं बढ़ने दिया। वर्तमान सरकार इसे लेकर अब काम कर रही है।'

हालाँकि दूसरी तरफ रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा, 'बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बेतुका बयान सामने आया है। अब बीजेपी को जल्द ही अच्छे चिकित्सकों से इन सभी का इलाज करवाना चाहिए।' आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि इस समय आधा मध्यप्रदेश बाढ़ के हालातों का सामना कर रहा है। ऐसे में शिवराज सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि सभी की मदद की जाए और सभी को सुरक्षित बचा लिया जाए।

'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, दखल बर्दाश्त नहीं...', इस्लामिक संगठन को सरकार का दो टूक जवाब

मेडल हारी महिला हॉकी टीम लेकिन दिल जीतने में हुई कामयाब, हरियाणा सरकार अब हर सदस्य को देगी ये इनाम

मुंबई: आज ठाकरे सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी बीजेपी, जानिए क्या है पूरा मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -