मेडल हारी महिला हॉकी टीम लेकिन दिल जीतने में हुई कामयाब, हरियाणा सरकार अब हर सदस्य को देगी ये इनाम
मेडल हारी महिला हॉकी टीम लेकिन दिल जीतने में हुई कामयाब, हरियाणा सरकार अब हर सदस्य को देगी ये इनाम
Share:

टोक्यो ओलंपिक गेम्स में इंडियन महिला हॉकी टीम की ब्रॉन्ज मेडल मैच में पराजय के बड़ा भी टीम देशवासियों का दिल जीतने में सफल रही है। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उनके लिए इनामों का ऐलान हो रहा है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने घोषणा की है कि उनकी सरकार टीम में हरियाणा की प्रत्येक एक खिलाड़ी को 50 लाख रुपए का इनाम देगी। 

वही टोक्यो अलंपिक के लिए गई महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 7 प्लेयर खेल रही हैं तथा टीम की कप्तान रानी रामपाल भी हरियाणा से ही हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से देश की युवा बेटियों को हॉकी खेलने की प्रेरणा प्राप्त होगी। 

साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट संदेश के माध्यम से महिला हॉकी टीम का हौंसला बढ़ाया है। अपने ट्वीट संदेश में पीएम मोदी ने कहा, "हम महिला हॉकी में बहुत कम अंतर से मेडल चूक गए मगर यह टीम नए भारत की भावना को दिखाती है- जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। अधिक अहम यह है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से देश की युवा बेटियों को हॉकी खेलने की प्रेरणा प्राप्त होगी, हमें इस टीम पर गर्व है।"

पीएम मोदी को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह का बड़ा बयान, बोले- टोक्यो ऑलिंपिक में जाने से पहले...

कांस्य पदक मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

अप्रमाणित मतदाता धोखाधड़ी के दावों पर ब्राजील के जायर बोल्सोनारो की जांच की जाएगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -