'आतंकवादी हिजाब में सामने आते हैं', हिजाब विवाद पर बोले अनिल विज
'आतंकवादी हिजाब में सामने आते हैं', हिजाब विवाद पर बोले अनिल विज
Share:

हरियाणा सरकार (Haryana ) में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Minister Anil Vij) हमेशा ही अपने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आप सभी को बता दें कि बीते शनिवार को देश में जारी हिजाब विवाद (Hijab Controversy) के लिए कांग्रेस (Congress) को जिम्मेदार ठहराया। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। जी दरअसल अनिल विज ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने जो विभाजनकारी नीतियों का बीज बोया अब वह बड़ा हो गया है। इसके अलावा अनिल विज ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा देश में विभाजनकारी नीतियां ही चलाईं, वो इसके अलावा कुछ नहीं सोच सकते और इस सोच ने हिंदुस्तान का बंटवारा कराया। जी दरअसल, कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर तंज कस्ते हुए अनिल विज ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा देश में विभाजनकारी नीतियां ही चलाईं है। वो इसके अलावा कुछ नहीं सोच सकते और इस सोच ने हिंदुस्तान का बंटवारा किया। ये बंटवारा आज तक हिंदुस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा। ये कभी आतंकवादी, कभी हिजाब और कभी किसी शक्ल में सामने आते हैं। कांग्रेस खुद को धर्मनिरपेक्ष (Secular) कहती है लेकिन धर्म के आधार पर सबसे ज्यादा बंटवारा इनके कारण ही हुआ है।'

इसी के साथ हम आपको यह भी बता दें कि पिछले दिनों अभी हाल ही में हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज में पंजाब के सीएम चन्नी पर निशाना साधा था। जी दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा कि 'चन्नी फिलहाल दो दो सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे है, ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब में चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तो बना दिया है लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं है कि चन्नी जीतेंगे या नहीं, इसलिए चन्नी को दो विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतारा गया है।'

IPL Auction में प्रीति जिंटा ने की मुंबई इंडियंस की तारीफ, जानिए क्या है वजह?

अंदर धंसी नर्मदा घाटी परियोजना की अंडरग्राउंड टनल, दांव पर लगी कई मजदूरों की जान

'कचरा मत बेचो प्लीज', कंगना ने दिया 'गहराइयां' का रिव्यु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -