वरुण गांधी पर गिर सकती है गाज, अपनी ही सरकार के खिलाफ उठा रहे हैं आवाज़
वरुण गांधी पर गिर सकती है गाज, अपनी ही सरकार के खिलाफ उठा रहे हैं आवाज़
Share:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी निरंतर अपनी ही पार्टी को घेरते रहे हैं। किन्तु वरुण गांधी की मुश्किलें अब बढ़ती नज़र आ रही हैं, क्योंकि भाजपा वरुण गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के हालिया बयान इस बात की ओर संकेत करते हैं।

वरुण गांधी द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर दिखाने को लेकर जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'पार्टी के ध्यान में है, वरुण गांधी के बयानों पर पार्टी की अनुशासनात्मक समिति की निगाह है, जो भी कार्रवाई होगी, उस स्तर पर ही संभव होगी।' क्या वरुण गांधी के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी ? इस सवाल पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, 'निश्चित रूप से, पार्टी में अनुशासन कायम रहना चाहिए। किसी को लगता है कि ये अनुशासनहीनता नहीं है और किसी को लगता है कि ये अनुशासनहीनता है। इन सबके मद्देजनर अनुशासनात्मक समिति बनी है।'

बता दें कि हाल के दिनों में वरुण गांधी अपनी ही सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करते नज़र आए हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद वरुण गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने इस मामले पर योगी सरकार एक पत्र भी लिखा था। वरुण गांधी किसानों की मांगों के समर्थन में अपनी सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं। पिछले दिनों MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर भी वे किसानों के साथ खड़े हुए थे।

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

यूपी चुनाव: SP-RLD की संयुक्त रैली में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, सामने आई बड़ी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -