आसमान से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने किया घोटाला
आसमान से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने किया घोटाला
Share:

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का उत्तर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी के आरोपों पर अपना जबाब दिया। पार्टी की ओर से दिए गए जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार के स्तर पर ढाई वर्ष में अच्छा कार्य किया है लेकिन कांग्रेस ने यूपीए के कार्यकाल में जमकर घोटाले किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आसमान, जमीन, पाताल और समुद्र में हर कहीं घोटाले किए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने परिवार और पार्टी के सदस्यों के घोटाले में नाम लिए जाने के बाद से परेशान हैं। दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

इतना ही नहीं आखिर घोटाला किसे कहते हैं।घोटाला तो वह है जो कांग्रेस द्वारा किया गया। इतना ही नहीं कांग्रेस द्वारा 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले, कोयला घोटाला, आदर्श घोटाला और हेलिकाॅप्टर घोटाला हुआ और बड़े पैमाने में इसमें करोड़ों का लेनदेन हुआ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कार्य कर रही है उनसे ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। किरण रिजीजू ने कहा कि यदि विपक्ष के आरोप में दम न हो तो उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

भज्जी की राजनीतिक गुगली, हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

राहुल को लेकर सीरियस नहीं जनता, कांग्रेस

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -