BJP के वरिष्ठ नेता कापसे का निधन

मुंबई : भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कापसे का आज निधन हो गया। राम कापसे ने 82 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। तड़के 4 बजे उनकी तबियत बिगड़ी और फिर उन्होंने अंतिम सांस ली। कापसे का जन्म 1 दिसंबर 1933 को हुआ था। वे अंडमान एवं निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल थे। वे महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिष्ठित नेता थे। 9 वें और 10 वें लोकसभा चुनाव में उन्होंने ठाणे का प्रतिनिधित्व किया था।

उल्लेखनीय है कि कापसे ने भाजपा को राज्य में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कापसे के आंदोलन में भागीदारी करने के कारण कई स्थानों पर राजनीति में भाजपा के राजनीतिक गढ़ निर्मित हुए। दूसरी ओर उन्होंने शिवसेना और भाजपा के गठबंधनों और स्थानीय व विधानसभा स्तरीय राजनीति में बेहतर कार्य कर दोनों दलों में तालमेल स्थापित किया। अंडमान मूल के होने के बाद भी वे महाराष्ट्र की राजनीति से भंलीभांति परिचित रहे। यहां संघर्ष करते हुए उन्होंने राजनीतिक में अपनी अलग पहचान बनाई। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -