संताल परगना को योरप बनाने का हो रहा काम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
संताल परगना को योरप बनाने का हो रहा काम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Share:

पाकुड़ध्रांची। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया मैदान में विधायक साइमन मरांडी और प्रो स्टीफन मरांडी की उपस्थिति में विवाहित जोड़े के मध्य चुंबन प्रतियोगिता हुई थी।इसे लेकर भाजपा नेताओं ने विधायक की निंदा की है। इस मामले में डीसी ने निर्देश जारी करते हुए, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव और डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी। दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संताल परगना के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी ने इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कर आदिवासी संस्कृति व परंपरा पर आघात किया है।

दोनो पदाधिकारियों ने मैदान में पहुंचकर वहां के प्रधान और कार्यक्रम के आयोजक से मिलने की कोशिश की,किसी के भी सामने नहीं आने के कारण पदाधिकारियों को जानकारी नहीं मिलने की बात कही गई है। अधिकारियों ने मेले में इस तरह की प्रतियोगिता, का आयोजन करने को लेकर, ग्राम प्रधान और कार्यक्रम के आयोजन से सवाल किए। अधिकारियों ने कहा कि, करीब एक घंटे तक ठहरने के बाद, किसी के सामने नहीं ठहरने और मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाने के मामले में जांच की जा रही है।

इस अवसर पर लिट्टीपाड़ा के बीडीओ सत्यवीर रजक, हिरणपुर के बीडीओ गिरिजा शंकर महतो आदि मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमलाल मुर्मु ने इस मामले में आरोप लगाया है कि, आदिवासी परंपराओं पर आघात कर ईसाईयत को बढ़ावा दिया जा रहा है। झामुमो के ईसाई विधायकों व चर्च मिशनरियों द्वारा, साजिश के तहत संताल परगना को योरप व येरूशलम बनाने का काम किया जा रहा है।

माफ़ी मांगे मोदी : मनमोहन सिंह

पीएम करेंगे सी-प्लेन की यात्रा, आज थमेगा चुनाव प्रचार

गुजरात चुनाव में धन बल और बाहुबल का गठजोड़

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -