ओवैसी की जीत पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- जिन्ना की सोच वाली है AIMIM
ओवैसी की जीत पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- जिन्ना की सोच वाली है AIMIM
Share:

पटना: बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम (AIMIM) ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल दिया है। AIMIM की इस जीत को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए खतरा करार दिया है।

अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले सिंह ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को सतर्क करते हुए ट्वीट लिखा है कि, 'बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक नतीजे किशनगंज से उभर कर आया है। ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाली है, ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है।'

भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले गिररिाज सिंह ने बिहार के लोगों को चेताते हुए आगे लिखा है कि, 'बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।' आपको बता दें कि AIMIM ने बिहार विधानसभा में अपना एंट्री कर ली है। किशनंगज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में AIMIM ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। इस उपचुनाव में AIMIM के कमरूल होदा ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया। आपको बता दें कि बिहार में 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे।

भाजपा के विधायक दल की बैठक कल, पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

झाबुआ उपचुनाव में जीत से कमलनाथ को मिलेगी राहत, भाजपा के लिए बड़ा झटका

गठबंधन के लिए दुष्‍यंत चौटाला ने रखी ये शर्त, बढ़ सकती हैं कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलें
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -