'भारत और मानवता की दुश्मन है भाजपा..', तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने मैनिफेस्टो जारी कर बोला हमला
'भारत और मानवता की दुश्मन है भाजपा..', तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने मैनिफेस्टो जारी कर बोला हमला
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK चीफ एमके स्टालिन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे "भारत और मानव जाति का दुश्मन" करार दिया है। पार्टी कैडरों को हाल ही में जारी पार्टी घोषणापत्र के बारे में बताते हुए और 21 DMK उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगने के लिए लिखे गए पत्र में, एमके स्टालिन ने कहा, "आगामी संसदीय चुनावों में हम जिन दुश्मनों का सामना करेंगे, वे न केवल हमारे राजनीतिक दुश्मन हैं, बल्कि वे हैं भारत, भारतीय संविधान, भारत की एकता और अखंडता के दुश्मन हैं।"

स्टालिन ने आगे कहा कि, वो भारत के बहुलवाद और धर्मनिरपेक्षता के दुश्मन हैं, संघवाद के दुश्मन हैं। संक्षेप में कहें तो, वो मानव जाति के दुश्मन हैं।“ उन्होंने कहा कि, "चूंकि यह स्पष्ट हो गया है कि तमिलनाडु के लोग DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हैं, भाजपा अब तमिल लोगों को आतंकवादियों के रूप में चित्रित कर रही है। प्रधान मंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता तक, वे सभी झूठ फैला रहे हैं । वे द्रमुक की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उनके पास पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु के लिए किए गए कार्यों के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।"

एमके स्टालिन ने बुधवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पुडुचेरी को राज्य का दर्जा, NEET परीक्षा पर प्रतिबंध, मुख्यमंत्री को राज्यपाल नियुक्त करने की शक्ति देने सहित अन्य वादे किए गए। स्टालिन ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए अपनी बहन कनिमोझी की भी प्रशंसा की। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची की भी घोषणा की।

लोकसभा चुनाव का टिकट मिला, फिर क्यों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने छोड़ दी पार्टी ?

होली पर कुछ देर के लिए बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, जान लीजिए समय

आज से शुरू हो रहा IPL 2024 का रोमांच, चेन्नई में भिड़ेंगी धोनी और कोहली की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -