सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति कर रही है भाजपा : राहुल
सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति कर रही है भाजपा : राहुल
Share:

बारपेटा (असम) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ घृणा और हिंसा फैलाना जानती है। असम में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल शनिवार को मुस्लिम बहुल बारपेटा जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से विकास और शांति के लिए राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोबारा मत देने की अपील की। वह शुक्रवार को दो दिन की यात्रा पर असम की राजधानी पहुंचे और शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से बारपेटा के लिए रवाना हुए। राहुल को देखने और उनसे बात करने की इच्छा लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर जमा हो गए। राहुल ने शनिवार को बारपेटा में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

राहुल ने जनसभा में कहा, भाजपा सिर्फ नफरत और हिंसा फैलाना जानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाना और उस पर राजनीति करना जानते हैं। राहुल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, मोदीजी करीब एक साल पहले असम आए थे और ढेर सारे वादे किए थे, जैसे कि वह विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाएंगे और देश के हर नागरिक के खाते में कम से कम 15 लाख रुपये जमा करेंगे। लेकिन अब वह अपना वादा भूल चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा, मोदीजी बिहार भी गए थे और अनेक वादे किए थे।

उन्होंने बिहार में 25 से 30 रैलियां कीं। बिहार वासियों ने उन्हें देखा और सुना, लेकिन भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडो को देखते हुए लोगों ने उन्हें मत नहीं दिया। राहुल ने कहा, करीब 15 साल पहले असम में अशांति का माहौल था। हालांकि मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में शांति बहाल करने में सफल रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की ताकि देश की गरीब आबादी की मदद की जा सके, लेकिन मोदीजी ने सत्ता में आते ही मनरेगा को बंद करने की कोशिश की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -