लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया ये नया नारा, जानिए पूरा प्लान
लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया ये नया नारा, जानिए पूरा प्लान
Share:

नई दिल्ली: वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव को लेकर नारा तय कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि ये नारा 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार' है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजक तय किए हैं। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही पूरे देश भर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 22 जनवरी के बाद से आरम्भ होगा। 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने ये नारा ऐसे समय पर गढ़ा है जब मंगलवार (2 जनवरी) को ही नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया समेत कई नेता समिल्लित रहे। 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 'अच्छे दिन आने वाले हैं' नारा दिया था। वहीं पार्टी ने 2019 का आम चुनाव 'फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे पर लड़ा था। दोनों ही लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीत हासिल की थी। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी कई बार दावा कर चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लोगों का भरोसा कायम है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की जीत की हैट्रिक होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में एक ओर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस,टीएमसी, डीएमके एवं आम आदमी पार्टी समेत कई दलों वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया (I।N।D।I।A) है। 

CBI ने सबूतों के अभाव में IPL मैच फिक्सिंग मामले बंद किए

अपने जश्न को मसाला दें: रेस्तरां-ग्रेड पनीर टिक्का मसाला के रहस्यों को उजागर करना

पद से हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हिमाचल प्रदेश के DGP संजय कुंडू, कल सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -