भाजपा ने शुरू की जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए कवायद
भाजपा ने शुरू की जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए कवायद
Share:

श्रीनगर। जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अंत्येष्टि के बाद अब भाजपा और पीडीपी नेतृत्व इस बात में जुट गया है कि जम्मू - कश्मीर राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन है। हालांकि पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने की बात पुरजोर तरीके से सामने आ रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के जम्मू - कश्मीर राज्य के प्रभारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी राम माधव ने कहा है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पहले अपना नेता चुने, उसके बाद सरकार बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पीडीपी के साथ सरकार में रहना चाहती है। मगर पार्टी को सत्ता में बराबर का अधिकार रहना चाहिए। जम्मू कश्मीर के दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उपजे संकट में भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी पार्टी के सामने किसी तरह की शर्त नहीं रखी। जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो जाने पर चार दिनों में भारतीय जनता पार्टी या फिर किसी दूसरी पार्टी द्वारा जम्मू - कश्मीर के राजनीतिक हालात पर चर्चा नहीं हुई है।

दरअसल अभी मुफ्ती साहब को गुज़रे हुए अधिक दिन नहीं हुए हैं। जिसके कारण राजनीतिक दल इस मामले में अधिक चर्चा नहीं कर रहे हैं। वैसे पीडीपी, भाजपा के साथ ही अपना गठबंधन जारी रखने पर सहमत है। कांग्रेस के ही साथ पीडीपी की बैठक अफवाह कही जा रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भेंट की। सभी नेता मुफ्ती साहब को श्रद्धांजलि देने ही पहुंचे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -