'भाजपा ने की थी मुझे और मेरी बेटी को शामिल कराने की कोशिश...', शिंदे ने दिया बड़ा बयान
'भाजपा ने की थी मुझे और मेरी बेटी को शामिल कराने की कोशिश...', शिंदे ने दिया बड़ा बयान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एवं केंद्र सरकार में गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे ने बड़ा दावा किया है। पूर्व कांग्रेसी दिग्गज ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें और उनकी बेटी को पार्टी में सम्मिलित कराने का प्रयास किया था। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरे साथ मेरी बेटी प्रणीति को भी पार्टी में सम्मिलित कराने का प्रयास किया था मगर कांग्रेस हमारे खून में है। हम कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। सुशील कुमार शिंदे ने साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस के अभी बुरे दिन चल रहे हैं मगर यह दिन जल्द ही बदलेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं। 82 वर्षीय दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब महाराष्ट्र में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद एवं UPA सरकार में मंत्री रह चुके मिलिंद देवड़ा अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में सम्मिलित हो चुके हैं। ऐसे में अब सुशील शिंदे के बयान ने चुनावी वर्ष में महाराष्ट्र का सियासी टेंपरेचर बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि सुशील कुमार शिंदे सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। शिंदे ने बीते वर्ष अक्टूबर महीने में सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा करते हुए अपनी बेटी प्रणीति को राजनीतिक विरासत सौंपने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सोलापुर लोकसभा सीट से उनकी जगह प्रणीति चुनाव मैदान में उतरेंगी। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 28 वर्ष की आयु में सोलापुर सिटी सेंटर विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुईं प्रणीति निरंतर 3 बार से MLA हैं।

'पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीतेगी AAP', भगवंत मान का आया बड़ा बयान

महात्मा गांधी की जगह अब नोट पर होगी प्रभु श्री राम की तस्वीर, RBI ने जारी किया नए सीरीज वाला नोट!

बढ़ते कोहरे की वजह से रद्द हुई कई हवाई यात्राएं और कई ट्रेन भी लेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -