असम BTC चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत, अमित शाह ने जनता से कहा- धन्यवाद
असम BTC चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत, अमित शाह ने जनता से कहा- धन्यवाद
Share:

गुवाहाटी: असम के बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) चुनावों में NDA को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। शनिवार को आए चुनाव नतीजे अगले साल होने वाले असम विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। हालांकि, राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2015 में जीती गई एक सीट की तुलना में इस बार नौ सीटों पर जीत हासिल कर बड़ी बढ़त बनाई है। वहीं NDA के घटक दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) 12 सीटें मिली है।

उल्लेखनीय है कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में कुल 46 सीटें हैं। इनमें से छह नामांकित होते हैं, जबकि 40 सीटों पर चुनाव होता है। इन 40 सीटों पर 7 और 10 दिसंबर को चुनाव हुए थे। इस साल की शुरुआत यानी फरवरी 2020 में बोडो शांति समझौते पर दस्तखत किए जाने के बाद यह पहला चुनाव था।  गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत पर कहा है कि मैं असम के लोगों को विकसित नॉर्थ ईस्ट के प्रति पीएम के संकल्प में उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।

बीते 17 वर्षों से बीटीसी पर शासन करने वाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) बहुमत के लिए आवश्यक 21 सीटें जीतने में नाकाम रही है। उसे सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली है। 2015 में उसे 20 सीटों पर जीत मिली थीं, जो इस बार तीन कम हैं। आतंकवादी से राजनेता बने हाग्रामा मोहिलरी की अगुवाई वाला संगठन इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरा है।

अमेरिका में कम हुए कोरोना के मामले

इस्लामाबाद ने PAK में विपक्षी रैली के बीच समारोहों और प्रदर्शनों पर लगाया दो महीने का प्रतिबंध

2 किलोग्राम चंद्रमा चट्टानों के साथ चीनी अंतरिक्ष कैप्सूल पृथ्वी पर जल्द करेगा वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -