जारी हुई भाजपा की कार्यकारिणी सूची, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
जारी हुई भाजपा की कार्यकारिणी सूची, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
Share:

होशंगाबाद: मध्यप्रदेश में बीते गुरुवार की देर रात को सोशल मीडिया पर भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी चर्चा का विषय बन चुकी है। जी दरअसल कुछ महीने पहले कांग्रेस से आये राजेश तिवारी को इस बार अहम जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि युवा भाजपाई लोकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। ऐसा कहा जा सकता है कि नई कार्यकारिणी में कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओ की अनदेखी हुई लेकिन लेकिन सामंजस वना रहा। जी दरअसल भाजपा कार्यकारिणी में सिंधिया गुट को स्थान मिला। कांग्रेस छोड़कर चार माह पहले भाजपा में आए राजेश तिवारी को कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में कुछ सक्रिय कार्यकता कुलदीप रावत, योगेंद्र राजपूत, नागेंद्र तिवारी को जगह नहीं मिली। वहीँ कार्यकारिणी में इटारसी-होशंगाबाद विधानसभा से मुकेश मैना, प्रसन्ना हर्णे, सिवनी मालवा विधानसभा से प्रीति शुक्ला को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसी के साथ विवेक गौर, बनखेड़ी से बंटी जैन, पचमढ़ी से कमल धूत पिछली कार्यकारिणी में शामिल थे। हालाँकि जिला अध्यक्ष अग्रवाल की कार्यकारिणी से उन्हें बाहर रखा गया है।


9 उपाध्यक्ष, 8 जिलामंत्री और 3 महामंत्री बनाएं :

उपाध्यक्ष : जय प्रकाश माहेश्वरी, अनिल बुंदेला, कल्पेश अग्रवाल, गोपालदास दुदानी, आशुतोषशरण तिवारी, सुनील राठौर, राजेश चौधरी, शैलेंद्र दीक्षित, राजेश तिवारी।

जिला मंत्री : पुरुषोत्तम रघुवंशी, उमेश पटेल, गोविंद पटेल, रितेश जैन, अर्चना साहू, वंदना मेहरा, ज्योति चौरे, रेखा रंजीत यादव।

महामंत्री : मुकेश मैना, प्रसन्ना हर्णें, प्रीति शुक्ला। कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, सह कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल काे बनाया गया।

आपको बता दें कि भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता और कर्मठ सदस्य लोकेश तिवारी को अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब लोकेश जिले में भाजपा कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

शहनाज गिल ने खरीदी 2 करोड़ की कार, फैंस दे रहे बधाइयां

TMC के विधायकों के आगे बेबस गवर्नर धनखड़, अभिभाषण पढ़े बिना विधानसभा से लौटे

नेमावर हत्याकांड पर बोले CM शिवराज- 'Fast Track Court में चलेगा ये मुकदमा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -