शहनाज गिल ने खरीदी 2 करोड़ की कार, फैंस दे रहे बधाइयां
शहनाज गिल ने खरीदी 2 करोड़ की कार, फैंस दे रहे बधाइयां
Share:

पंजाब में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली शहनाज गिल इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। जब शहनाज गिल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट बनकर आईं थीं उसी के बाद से लोग उनके फैन हो गए। शो में शहनाज गिल शुरू से ही लाइमलाइट में रही हैं और शो खत्म होने के बाद भी उनके चर्चे हो रहे हैं। अब शहनाज गिल करियर में तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इन्होंने खुद का एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। वहीँ मुंबई में शहनाज गिल बीते गुरुवार देर शाम स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने शहनाज गिल को सफेद रंग की मर्सेडीज बेंज में स्पॉट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप सभी को बता दें कि इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स में स्पॉट हुईं शहनाज गिल ने बालों को बांधा हुआ था और वह फोन पर किसी से बात कर रहीं थीं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि शहनाज गिल ने मर्सेडीज बेंज एस क्लास 2 करोड़ में खरीदी है। अगर हम कार देखो डॉट कॉम की माने तो, इस गाड़ी की कीमत 2.17 करोड़ से शुरू होती है। आपको बता दें कि इसमें दो मॉडल्स आते हैं। पहला मर्सेडीज बेंज एस क्लास जो 2.17 करोड़ का है और दूसरा टॉप वेरिएंट, जोकि 2.19 करोड़ का है। अब शहनाज को फैंस बधाई दे रहे हैं वैसे इससे पहले शहनाज गिल अपने वजन घटाने को लेकर सुर्खियों में आई थीं।

कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना पहला मेकअप वीडियो यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यूजर्स उनके वजन घटाने के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कॉमेंट करने लगे थे। अब शहनाज के फैन्स उनसे पूछते है उन्होंने वजन कैसे कम किया। ऐसे में शहनाज गिल का कहना है कि ''सुबह उठो, मूंग खाओ, चाय पियो। दोपहर को दाल, चावल और सब्जी। ज्यादा मक्खन घी मत डालो। शाम को चाय पीती हूं और रात में दूध पीकर सो जाती हूं। पूरा दिन पानी पीती रहती हूं।''

TMC के विधायकों के आगे बेबस गवर्नर धनखड़, अभिभाषण पढ़े बिना विधानसभा से लौटे

इस राज्य में 5 जुलाई से खुल जाएंगे मल्टीप्लेक्स और जिम

ऊर्जा मंत्री तोमर से मिले नरोत्तम मिश्रा, जाना हाल-चाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -