अब ताज महल का नाम होगा तेजो महालय ? आगरा नगर निगम में प्रस्ताव पेश
अब ताज महल का नाम होगा तेजो महालय ? आगरा नगर निगम में प्रस्ताव पेश
Share:

नई दिल्ली: विश्व के सात अजूबो में शामिल ताज महल को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, आगरा में भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने ताज महल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर आज आगरा नगर निगम में चर्चा होने का अनुमान जताया जा रहा है। भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने ताज महल का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव बनाकर नगर निगम के सदन की बैठक में पेश किया है और आगरा महापौर ने भी प्रस्ताव की पुष्टि की है।

शोभाराम राठौर का कहना है कि प्रस्ताव को सदन के अंदर पढ़ा जाएगा और सभी पहलुओं पर मंथन करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। जब मीडिया ने उसने ताज महल का नाम बदलने वाले प्रस्ताव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, 'ताज महल, तेजोमहालय ही है। इसको लेकर मेरे पास सबूत भी मौजूद हैं। ताज महल के भीतर कलश और नाग नागिन के जोड़े होने का भी सबूत है।'

भाजपा पार्षद ने आगे कहा कि, 'ताजमहल में कमल चिह्न के अलावा कई ऐसे निशान मौजूद हैं, जो यह बात साबित करते हैं कि यह ताज महल पहले शिव मंदिर था।' उन्होंने कहा कि, 'मुगल आक्रांताओ ने इस शिव मंदिर को बदलकर इसका नाम ताज महल रख दिया था और यह राजा जयसिंह की संपत्ति थी।' भाजपा पार्षद ने यह भी दावा किया कि शाहजहां की बेगम मुमताज का वास्तविक नाम अंजुम बानो था। इनका इंतकाल  ताज महल के निर्माण से 22 वर्ष पूर्व हुआ थी। मुमताज़ को बुरहानपुर में दफनाया गया था, मगर बाद में इनकी कब्र ताज महल के अंदर बनवा दी गई।'

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी AAP का 'शराब' घोटाला, सुखबीर बादल बोले- 500 करोड़ रुपए का ...

फ्री बिजली, रोज़गार, गाय-गोबर.., हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए 10 वादे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं मनीष तिवारी, लेकिन कौन कर रहा पक्षपात ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -