इमरती देवी के विवादित बयान पर BJP ने दी सफाई, कहा- 'वो भोली महिला हैं भावनानों में बोल गई'
इमरती देवी के विवादित बयान पर BJP ने दी सफाई, कहा- 'वो भोली महिला हैं भावनानों में बोल गई'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी के विवादित बयान को लेकर इस समय चर्चांए तेजी हैं। वहीं उनके बयान के कारण बीजेपी इस समय विवादों में घिर चुकी है। जी दरअसल बीते दिनों ही उन्होंने कहा था ''हम कलेक्टर को कहेंगे, तो उतनी सीटें हमें मिल जाएंगी।'' उनके उसी बयान पर चुनाव आयोग ने प्रशासन और कलेक्टर से जवाब मांगा है। जी दरअसल अब इसी को लेकर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

हाल ही में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इमरती देवी को भोली महिला बताया है। उन्होंने चुनाव आय़ोग के नोटिस पर कहा, 'इमरती देवी एक भोली महिला हैं, उन्होंने भावनाओं में आकर इस तरह का बयान दे दिया, उन्हें मालूम नहीं था कि इसमें कानूनी पेच है।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'चुनाव आयोग ने संज्ञान लेकर जवाब मांगा है तो सरकार और कलेक्टर इसका जवाब देंगे, अगर एक बार संतुष्ट नहीं होंगे तो दोबारा देंगे।'

आगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस जिस तरीके से मांग उठा रही है कि इमरती देवी को चुनाव ना लड़ने दिया जाए उनकी यह मांग नाजायज है क्योंकि चुनाव आयोग अपने अनुसार काम करेगा कांग्रेस के अनुसार नहीं।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह कह रहीं थीं,''हम कलेक्टर को कहेंगे, तो उतनी सीटें हमें मिल जाएंगी।'' उनके उसी बयान पर कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

कमलनाथ ने भरी ग्वालियर में हुंकार, कहा- 'मैं शिवराज को चुनौती देता हूं कि...'

कोरोना पर 'भारत' की बड़ी सफलता, दुनिया में सबसे अधिक हुआ रिकवरी रेट

MP उपचुनाव से कोरोना पॉजिटिव मिले 2 विधायक, वर्चुअल तरीके से होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -