राज्यसभा चुनाव में BJP ने बदल डाले समीकरण, BJD करेगी अश्विनी वैष्णव का समर्थन
राज्यसभा चुनाव में BJP ने बदल डाले समीकरण, BJD करेगी अश्विनी वैष्णव का समर्थन
Share:

पुरी: ओडिशा से राज्यसभा के लिए भाजपा केंडिडेट एवं केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को बीजू जनता दल ने समर्थन देने की घोषणा की है। बीजू जनता दल न तो NDA का हिस्सा है तथा न ही यूपीए का हिस्सा है, किन्तु वह राजनीतिक हालात को देखते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन कर रही है। इसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में भी पड़ना तय है। ओडिशा में सत्तारूढ़ BJD ने ऐलान किया है कि वह प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का समर्थन करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं BJD के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मीडिया को जारी सूचना में कहा है कि BJD राज्यसभा चुनाव – 2024 में “राज्य के रेलवे एवं दूरसंचार विकास के व्यापक हित के लिए” केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।

बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी सहित चार और कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। सोनिया गांधी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। उनका नाम पहले से ही सार्वजनिक हो चुका था। उनके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश एवं चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से मैदान में उतारा गया है। इसके अतिरिक्त बिहार से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है।

दूसरी तरफ, बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राजस्थान से अपना नामांकन किया। नामांकन के लिए उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी साथ में जयपुर पहुंचे। उनके अतिरिक्त पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नामांकन में सोनिया गांधी के साथ रहे।

बीवाईडी सील प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान जल्द भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 700 किमी की रेंज

प्रेशर कुकर में बनाएं तंदूरी रोटी, इसका स्वाद ढाबे जैसा होगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का निधन, BCCI ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -