दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने किया चयन समिति का ऐलान, सबसे ऊपर मनोज तिवारी का नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने किया चयन समिति का ऐलान, सबसे ऊपर मनोज तिवारी का नाम
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। भाजपा द्वारा घोषित की गई फेहरिस्त में कुल 15 लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे ऊपर दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। इस लिस्ट में दिल्ली से सभी 7 सांसदों का नाम शामिल किया गया है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद विजय गोयल का नाम भी शामिल किया गया हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा, जबकि 11 फरवरी को मतगणना कर नतीजे जारी किए जाएंगे। वर्तमान दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को ख़त्म हो रहा है। 

इस बीच कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति (CEC) की गुरुवार को की गई मीटिंग के बाद रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को CEC की मीटिंग के दौरान चर्चा के बाद रविवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी, जिसमें लगभग 2 दर्जन नाम शामिल किए जा सकते है। फिलहाल भाजपा अपने प्रचार पर फोकस कर रही है।

'देश का मुसलमान मजबूरी में नहीं, मजबूती से रह रहा है'

राज ठाकरे से मुलाकात की बात को फडणवीस ने किया ख़ारिज, कहा- अभी हाथ मिलाने की कोई योजना नहीं

Defence Expo 2020 : छोटे कलपुर्जों का संकट हुआ दूर, निशाने पर आ सकती है बेरोजगारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -