20 हज़ार लड्डू, आदिवासी नृत्य.., द्रौपदी मुर्मू की 'जीत' के बाद ऐसे मनेगा जश्न
20 हज़ार लड्डू, आदिवासी नृत्य.., द्रौपदी मुर्मू की 'जीत' के बाद ऐसे मनेगा जश्न
Share:

नई दिल्ली: आज 21 जुलाई को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हो चुकी है। गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। NDA ने द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को इस पद का  उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, अभी नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, मगर द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।

दरअसल, NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत की प्रबल संभावना है। उनका गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। वहां बड़े स्तर पर जश्न की तैयारियां चल रहीं हैं। कई स्थानों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव समेत आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना बनाई है। वहीं, स्थानीय भाजपा इकाई चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद के जश्न की तैयारी कर रही है। स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत ने बताया है कि हम बीस हजार लड्डू बना रहे हैं और मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए गए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी, वहां के प्रधानाध्यापक ने बताया है कि मुर्मू एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।

मैदा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1968 से 1970 तक मैं वहां हेड टीचर था, जब वह स्कूल में पढ़ रही थी। द्रौपदी मुर्मू को लेकर काफी गर्व महसूस होता है। मुझे याद है कि एक बार सभी विद्यार्थियों से पुछा गया था कि वे क्या करना चाहते हैं। कई बच्चों ने अपना-अपना जवाब दिया, मगर मुर्मू ने कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती है। द्रौपदी मुर्मू की मौसी सरस्वती मुर्मू ने कहा है कि द्रौपदी ने साबित कर दिया है कि महिलाएं क्या कर सकती हैं। उसने जीवन भर काफी संघर्ष किया है। यह अथक संघर्ष का फल है। वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई प्रकृति की है। हम हमेशा सुख और दुख में साथ हैं। हमारे वक़्त में हम लड़कियों को हमेशा कहा जाता था कि तुम पढ़-लिखकर क्या करोगे। लोग उससे पूछते थे कि वह क्या कर पाएगी। आज उसने उन्हें साबित कर दिया है कि वह क्या कर सकती है।

न्यायिक सहयोग पर मालदीव के साथ समझौता ज्ञापन को कैबिनेट ने दी मंजूरी

शतरंज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

यूपी के सीएम ने पीडब्ल्यूडी के 5 अधिकारियों को किया निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -