खंडवा नगर निगम पर भी हुआ भाजपा का कब्जा
खंडवा नगर निगम पर भी हुआ भाजपा का कब्जा
Share:

खंडवा/ब्यूरो: बात करें खंडवा नगरीय निकाय सीट की तो इस सीट पर भी भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। आपको बता दें की खंडवा में 50 वार्डों में भाजपा ने कुल 29 वार्डो में जीत दर्ज की है। वहीं इसके साथ ही खंडवा महापौर सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई थी। टिकिट मिलने से लेकर परिणाम आने तक अटकले लगाई जा रही थी की कौन होगा शहर का महापौर, लेकिन आज परिणाम आने के बाद स्तिथि साफ़ हो गई और भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी आशा मिश्रा को हराकर वियज प्राप्त की है। 

वहीं जीत के बाद कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव के घर पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। आपको बता दें की तमाम दावे व अटकलों के बाद आज भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस चुनाव में भाजपा कई मुद्दों को लेकर जनता के बिच गई थी। जिसके बाद आज जनता ने अमृता यादव को अपना नेता चुना है, भाजपा के सभी मुद्दों और वादों पर जनता ने मुहर लगा दी है। वहीं आज परिणाम आने के बाद स्थति साफ हो गई है।

अमृता अमर यादव अशोकनगर में सरपंच पद पर रह चुकी हैं। अमृता अमर यादव का भी राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर भी रहकर काम कर चुकी हैं। उनके ससुर हुकुमचंद यादव खंडवा विधानसभा से चार के विधायक रह चुके हैं। इसके साथ अमृता अमर यादव के पति अमर यादव निगम अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।

बुरहानपुर, खंडवा के बाद सतना में भी BJP की जीत, जानिए किस शहर में कौन चल रहा आगे?

200 करोड़ पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, PM मोदी ने कही ये बात

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, उपराष्ट्रपति पद के लिए इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -