बंगाल में क्यों लगे 'शत्रुघ्न सिन्हा लापता' के पोस्टर ?
बंगाल में क्यों लगे 'शत्रुघ्न सिन्हा लापता' के पोस्टर ?
Share:

कोलकाता: छठ पर्व के अवसर पर पश्चिम बंगाल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आसनसोल में शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा गया। यहां शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में निवेदक के स्थान पर आसनसोल की बिहारी जनता लिखा गया है। इसी तरह के पोस्टर नजदीक के शहर कुल्टी में भी लगाए गए थे। सभी पोस्टर हिंदी में लिखे गए थे।

बता दें कि TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ इस प्रकार के पोस्टर पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और कुल्टी में कई जगहों पर छट घाट के इलाकों में लगाए गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को ‘बिहारीबाबू’ के नाम से जाना जाता है, मगर बिहार के सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा के अवसर पर सांसद अपने ही लोकसभा क्षेत्र से नदारद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये पोस्टर आसनसोल की बिहार के लोगों द्वारा लगाए गए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टरों को लेकर भाजपा ने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता अमित गरई ने कहा कि सिन्हा को बिहारीबाबू के नाम से भी जाना जाता है, मगर वह छठ पूजा के दौरान अपने क्षेत्र में नहीं हैं। इसके बाद TMC के स्थानीय नेता अपने सांसद के बचाव में उतर आए। TMC पार्षद सलीम अंसारी ने इस पोस्टरबाजी के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। साथ ही कहा कि यह सब भाजपा करवा रही है, शत्रुघ्न सिन्हा प्रति माह आसनसोल आते हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने RBI से क्यों माँगा 10 हज़ार करोड़ का कर्ज ?

पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र ने थामा कांग्रेस का दामन, गुजरात चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

'दारू पीते हो क्या?', ये सवाल पूछकर विवादों में घिरे शिंदे के मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -