बचपन से ही फ़िल्मी दुनिया में छा गईं थीं नीतू कपूर, ऋषि कपूर के लिए खाती थीं माँ से मार
बचपन से ही फ़िल्मी दुनिया में छा गईं थीं नीतू कपूर, ऋषि कपूर के लिए खाती थीं माँ से मार
Share:

नीतू कपूर एक बेहतरीन अदाकरा हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। अब नीतू कपूर कुछ ही फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन आज भी उनकी अदाकारी को लोग पसंद करते हैं। नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 में हुआ था। नीतू कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नीतू कपूर ने आठ साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था। वह फ‍िल्‍म सूरज में बाल कलाकार के रूप में नजर आईं थीं और यही से शुरू हुआ था उनका अभिनय का सफर। इस फ‍िल्‍म में राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला लीड रोल में थे और इस फिल्म के बाद नीतू दस लाख, दो दूनी चार, दो कलियां, वारिस, घर घर की कहानी, पवित्र पप्‍पी में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के रोल में नजर आईं।

इसके बाद साल 1973 में फ‍िल्‍म रिक्‍शावाला में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया और यही उनको देखकर लोग उनके फैन बन गए। साल 1974 में नीतू की मुलाक़ात ऋषि कपूर से हुई और यह उस समय की बात है जब दोनों अपनी पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग कर रहे थे। यहाँ दोनों की दोस्‍ती हुई और फ‍िर प्‍यार। करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। उस समय नीतू महज 17 साल की थीं और कहा जाता है नीतू कपूर ऋषि कपूर के लिए अपनी मां राजी सिंह से खूब मार खाती थीं। जी दरअसल नीतू की मां राजी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों खासकर मेल स्टार्स को कम ही पसंद करती थीं।

इसी के चलते नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से अपने अफेयर की बात मां से छुपाकर रखी थी। लेकिन एक दिन नीतू की मां को ये बात पता चल गई और उस दिन नीतू की खूब पिटाई हुई। वैसे नीतू कपूर अब अकेली रह गईं हैं क्योंकि उनके पति का निधन हो चुका है। अब नीतू के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही जुग जुग जियो फिल्म में नजर आएंगी।

TMC नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक

विराट-अनुष्का की मजेदार फोटो हुई वायरल, अलग अंदाज में नजर आए क्रिकेटर

जोमैटो ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को 70-72 रुपये के प्राइस बैंड पर मिलेगा ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -