जन्मदिन : एक कुमार विश्वास, लेकिन किरदार जीवन की डगर ने कई दिए...
जन्मदिन : एक कुमार विश्वास, लेकिन किरदार जीवन की डगर ने कई दिए...
Share:

एक व्यक्तित्व जिसका दावा है कि वो अपनी कविता के लयबद्ध मधुर शब्दों से इतनी भीड़ एकत्रित कर सकता है जितनी महानायक अमिताभ बच्चन के लिए भी कभी न जुटी होगी। जिसने लिखी तो अनगिनत कविताएं पर अमिट छाप छोड़ी उसकी एक कविता ने....कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है....जी हाँ बिल्कुल आज प्रख्यात कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का जन्मदिन है।

इंजीनियरिंग औऱ फिर कवि और फिर उससे भी एक कदम आगे बढ़कर राजनीति, इन सबने उन्हें ख्याति तो खूब दिलाई लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि राजनीति ने उन्हें बदनामी भी भरपूर दी। कुमार विश्वास उतर प्रदेश के गौड़ ब्राह्म्ण परिवार में 10 फरवरी 1970 को जन्मे। पिता एक स्थानीय कॉलेज में लेक्चरार थे। पिता चाहते थे कि विश्वास स्कूली शिक्षा के बाद इंजीनियर बने, पर नियती उन्हें कवि बनाना चाहती थी।

विश्वास का रुझान भी कविता की ओर बखूबी हो चला था। इसलिए इंजीनियंरिंग का विचार त्याग उन्होने हिंदी साहित्य में ही पीएचडी कर ली। विश्वास डॉक्टर कुमार विश्वास बनने के बाद 1994 में राजस्थान के एक कॉलेज में लेक्चरार के रुप में ज्वाइन किया। वो लगातार 16 सालों तक कॉलेज में पढ़ाते रहे। लेकिन इस दौरान कविता से प्रेम न छूटा और लगातार कवि सम्मेलनों में जाते रहे। उनकी कविताओं को बेहद सराहा जाता। धीरे-धीरे वो टीवी धारावाहिक, मैग्जीन और अखबारों के लिए कविताएं लिखने लगे और इसी से मिली उन्हें नई पहचान।

उनकी कविता लोगों को इतनी भा गई कि कई मोबाइल कंपनियों ने उनकी कविताओं को कॉलर ट्यून भी बनाया। 2011 में विश्वास समाजसेवी अन्ना हजारे के संपर्क में आए और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भाग लिया। इसी आंदोलन के कारण विश्वास को जेल भी जाना पड़ा। 2012 में अरविंद केजरीवाल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया तो विश्वास भी संग हो चले।

2014 में हुई लोकसभा चुनाव में विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उन्होने चुनाव लड़ा। पर बुरी तरह हार गए। पर 2015 में आम आदमी पार्टी ने बहुमत से सरकार बनाई। उन्हें 1994 में डॉ. कुंवर बैचेन काव्य सम्मान एवं पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वर्ष 2004 में वह साहित्य भारती द्वारा उन्नाव में डॉ. सुमन अलंकरण सम्मान से नवाजे गए। इसके अलावा भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -