बर्थडे स्पेशलः इस दिवंगत अमेरिकन पॉप सिंगर पर लगा था बच्चों के यौन शोषण का आरोप
बर्थडे स्पेशलः इस दिवंगत अमेरिकन पॉप सिंगर पर लगा था बच्चों के यौन शोषण का आरोप
Share:

दुनिया में किंग ऑफ पॉप के नाम से फेमस अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का आज 61वां जन्मदिन है। जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना में हुआ था। जैक्सन का 50 साल के उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। माइकल जैक्सन अपने माता पिता की सातवीं संतान थे। माइकल जैक्सन दुनिया में सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में शामिल है। उन्होंने 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। माइकल जैक्सन के नाम एक और अनोखा रिकार्ड है।

वह सबसे अधिक कमाई करने वाले मृतक कलाकार भी हैं। उनकी मौत के बाद भी उनकी कमाई 1 बिलियन डॉलर थी। सबसे अधिक कमाने वाले मृतक कलाकार होने के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है। जैक्सन नीग्रो थे और बाद में सर्जरी करवाकर उनका रंग गोरा हुआ। उन्होंने पांच पांच साल की उम्र में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी। उनकी सबसे अधिक बिकने वाली एलबम का नाम थ्रिलर है। इस दिवंगत फेमस सिंगर को उनके पिता बचपन में डरावने मुखौटे लगाकर डराया करते थे।

साल 2002 में वह एक अजाब हरकत के कारण विवादों में आए थे। उन्होंने अपने बेटे को बालकनी से लटका दिया था। जैक्सन एक बार डांस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्होंने नाक की सर्जरी करवाई। दिवंगत फेमस पॉप सिंगर जैक्सन पर गंभीर आरोप भी लगे हैं। उन पर सात बार बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। जैक्सन सुंदर दिखने एवं अधिक दिनों तक जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन के चैंबर में सोया करते थे। जिसे बाद में उन्होंने एक अस्पताल को दान में दे दिया।

फूलों के साथ खेलते हुए सफेद साड़ी में बेहद सेक्सी दिखीं शर्लिन चोपड़ा, वीडियो वायरल

VIDEO : ट्रांसपेरेंट बिकिनी में इस एक्ट्रेस ने दिखाया सब कुछ, फैंस के छूट रहे पसीने

पहली बार पत्नी प्रियंका के साथ पर्दे पर नजर आएंगे निक, फोटो हुई वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -