महाराष्ट्र: बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, 382 पक्षियों की मौत से 3378 तक पहुंचा आंकड़ा
महाराष्ट्र: बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, 382 पक्षियों की मौत से 3378 तक पहुंचा आंकड़ा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहाँ दिन पर दिन मामलों में तेजी देखने के लिए मिल रही है। अब इसी बीच बीते गुरूवार को यहां के नौ जिलों में 382 पक्षियों की मौत होने की खबर आई है, और अब ऐसा होने से राज्य भर में पक्षियों की मौत का आंकड़ा 3,378 तक जा चुका है। राज्य विभाग का कहना है कि, चार और जिलों लातूर, नांदेड़, नासिक और अहमदनगर से बर्ड फ्लू परीक्षण के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

खबरों के अनुसार जांच के लिए इन पक्षियों के नमूने भोपाल और डीआईएस, पुणे में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोगों के संस्थान को भेजे गए थे। बीते 8 जनवरी से अब तक विभिन्न पक्षियों की कुल 3,378 मौतें दर्ज हो चुकी है। इसके आलावा राज्य में अब तक नौ जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं जो चौकाने वाले रहे हैं। वहीं मुंबई, घोड़बंदर (ठाणे जिले) और दापोली से भी कौवे और बगुलों के भेजे गए नमूने के परीक्षण के परिणाम आ चुके हैं जो पॉजिटिव रहे हैं।

इसी के साथ ही मुरब्बा (ताल परभणी) से पोल्ट्री फार्म के भेजे गए नमूने भी पॉजिटिव प्राप्त हुए हैं। इसके आलावा बीड जिले से कौवे के नमूने भेजे गए थे जो भी पॉजिटिव आये हैं। इन सभी के आलावा पश्चिमी क्षेत्र रोग निदान प्रयोगशाला को 66 नमूने प्राप्त हुए, जिनमें से 44 नमूनों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं और 22 नमूनों के परिणामों की प्रतीक्षा हो रही है।

धनंजय मुंडे पर लगे आरोपों को शरद पवार ने बताया गंभीर

टीवी इंडस्ट्री में हिना खान ने पूरे किये 12 साल, बॉयफ्रेंड और टीम के साथ मनाया जश्न

कृषि कानून के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, दिल्ली में राहुल करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -