शादी के 6 साल बाद माँ बनने जा रही है ये मशहूर अदाकारा, जल्द होगा ऐलान!
शादी के 6 साल बाद माँ बनने जा रही है ये मशहूर अदाकारा, जल्द होगा ऐलान!
Share:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और कपल के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, हाल ही में खबर मिली है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। जी दरअसल अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण ने शादी की थी और उनकी शादी बहुत निजी तरह से हुई थी। इन दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। हालाँकि शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। हालाँकि अब एक बार फिर से बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

जी दरअसल खबरें तेज हैं कि बिपाशा माँ बनने वाली हैं। आपको बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। वैसे बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। जी दरअसल इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जी हाँ और जल्द ही कपल इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेगा।

करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। आप तो जानते ही होंगे बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जी हाँ और अप्रैल में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर पोस्ट किया था। काम के बारे में बात करें तो बिपाशा बसु ने आखिरी बार क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

दिल्ली दंगे के आरोपी के सपोर्ट में प्रकाश राज, बता डाला सुप्रीम हीरो

'मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार नाना पाटेकर', मशहूर एक्ट्रेस के पोस्ट से मचा बवाल

'एक विलेन रिटर्न्स' को KRK ने कहा महा घटिया फिल्म...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -