बिहार हिंसा: सासाराम से हिन्दुओं का पलायन ! बम ब्लास्ट की खबर को पुलिस ने किया खारिज, कहा- पटाखा फूटा था
बिहार हिंसा: सासाराम से हिन्दुओं का पलायन ! बम ब्लास्ट की खबर को पुलिस ने किया खारिज, कहा- पटाखा फूटा था
Share:

पटना: बिहार पुलिस, सूबे के नालंदा और सासाराम में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण होने का दावा कर रही है। प्रभावित जिलों में इंटरनेट और स्कूल-काॅलेज बंद कर दिए गए हैं और भारी तादाद में पुलिसबल की तैनाती की गई है। रविवार (2 अप्रैल) को DGP आरएस भट्टी भी नालंदा पहुँचे और हालात का मुआयना किया। इस बीच सोमवार (3 अप्रैल) की सुबह फिर से सासाराम में बमबाजी होने की खबर सामने आई है। हालाँकि, बिहार पुलिस ने इसे ‘पटाखों जैसी आवाज’ बताया है। इस घटना के बाद से स्थिति ‘सामान्य और शांतिपूर्ण’ होने के बिहार पुलिस के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित बमबाजी सासाराम के मोची टोला स्थित छेदीलाल गली में हुई है। यहाँ एक मकान के ऊपरी हिस्से में देसी बम फेंका गया। अभी तक बमबाज की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुँच कर जाँच में लग गई है। सफेद रंग के इस मकान में ब्लास्ट के बाद काले रंग का निशान बन गया है। मौके पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) के जवान भी तैनात हैं। बता दें कि, सासाराम का मोची टोला साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

 

हालाँकि स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार ने इसे बम ब्लास्ट न बताते हुए ‘पटाखों जैसी आवाज’ बताया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि, 'हमें लोगों द्वारा बताया गया कि किसी चीज की आवाज आई है। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि वहाँ पटाखा जैसी कुछ आवाज आई थी। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष बात नहीं है।' वहीं, बिहार पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सुबह के लगभग 5 बजे सासाराम नगर थाना से 3 किमी दूर मोची टोला में मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात ने पटाखा फोड़ा दिया था। इससे वहाँ मौजूद लोगों में बम ब्लास्ट की अफवाह फैल गई।

 

बिहार पुलिस का कहना है कि, 'सूचना मिलने के बाद डीएम, SP समेत अन्य पदाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर मामले की पड़ताल की। घटनास्थल से लगे बस्ती मोड़ पर स्टैटिक बल एवं पदाधिकारी तैनात हैं। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्व की शिनाख्त करने की दिशा में कारवाई की जा रही है। घर की बाहरी दीवार पर पटाखा का काला निशान मौजूद है। मौके से सूतली इत्यादि बरामद किया गया है, जिसकी जाँच कराई जाएगी।'

 

बता दें कि, इससे पहले शनिवार (1 अप्रैल) को भी सासाराम से धमाके की खबर आई थी। पुलिस ने बताया था कि एक मकान के अहाते में बम बनाते वक़्त ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 6 लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने 2 लोगों की गिरफ्तार करने की बात कही थी। इन सबके बीच यह खबर भी सामने आई है कि दहशत के चलते कुछ हिंदू परिवारों ने सासाराम से पलायन कर दिया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी, इस कारण उनके पास घर छोड़ने के सिवाए कोई और रास्ता नहीं था। 

बंगाल: काजीपाड़ा में रामनवमी जुलुस पर फिर हुआ हमला, महिलाओं-बच्चों को भी बनाया निशाना

क्या माफ़ी मांगने से बच गए केजरीवाल ? असम दौरे पर CM सरमा के खिलाफ क्यों नहीं बोले AAP सुप्रीमो

योगी सरकार ने बदला UP बोर्ड और CBSE बोर्ड का पाठ्यक्रम, जानिए क्या हुआ बदलाव ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -