बंगाल: काजीपाड़ा में रामनवमी जुलुस पर फिर हुआ हमला, महिलाओं-बच्चों को भी बनाया निशाना
बंगाल: काजीपाड़ा में रामनवमी जुलुस पर फिर हुआ हमला, महिलाओं-बच्चों को भी बनाया निशाना
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। राज्य के हुगली में भाजपा की रामनवमी शोभायात्रा में आगजनी और पत्थरबाज़ी किए जाने की घटना सामने आई है। शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित कई नेता पहुंचे थे। बता दें कि, इससे पहले रामनवमी पर भी पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई थीं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (2 अप्रैल, 2023) को हुगली में भाजपा द्वारा रामनवमी को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। यह यात्रा जब मुस्लिम बहुल क्षेत्र काजीपाड़ा पहुँची, तो वहाँ से अचानक से पथराव होने लगा। इससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पत्थरबाजों द्वारा कई वाहनों में आग लगाने की भी जानकारी सामने आई है। इस हिंसा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि, 'शोभा यात्रा पर पत्थरबाज़ी हुई है। इस यात्रा में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए हमले में कई लोग जख्मी हुए हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि बंगाल पुलिस कर क्या कर रही है। ममता बनर्जी केवल राजनीति कर रहीं हैं। बंगाल में ऐसे मामले हर दिन सामने आ रहे हैं।'

 

दिलीप घोष ने ये भी कहा कि, हावड़ा हिंसा के बाद भी ममता सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ मचाई जा रही है। यदि ऐसी घटनाओं का जवाब दिया गया, तो क्या होगा? यात्रा में शामिल हुए लोगों पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। गाड़ियाँ तोड़ीं जा रही हैं। भगदड़ का माहौल बन गया है। बमों की भी आवाज आ रही है। फिलहाल पुलिस को तैनात किया गया है। मगर, स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर निरंतर हमले की घटनाएँ सामने आ रहीं हैं। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर शहर के दालखोला इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों में संघर्ष हो गया था। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5-6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बंगाल पुलिस युवक के मौत का कारण, हार्ट अटैक बता रही है। हावड़ा में असामाजिक तत्वों ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया और हिंसा भड़कने पर फिर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना हावड़ा के शिबपुर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग छतों से जुलूस पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जुम्मे यानि शुक्रवार (31 मार्च 2023) को भी हावड़ा में हिंसा हुई थी। भाजपा इन तमाम हिंसक घटनाओं को लेकर ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।

बता दें कि, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अक्सर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगते रहते हैं और राज्य में अधिकतर हिन्दुओं के त्यौहार जैसे दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव के दौरना हिंसा की ख़बरें आती रहती हैं। हाल में भी रामनवमी के पहले सीएम बनर्जी ने कहा कि 'मुझे रामनवमी से कोई समस्या नहीं है, लेकिन सभी के त्योहार चल रहे हैं, रमजान चल रहा है, रोजा चल रहा है, ऐसे में एक भी मुस्लिम क्षेत्र में हमला हुआ तो उसे छोड़ूंगी नहीं।' सीएम ममता के इस बयान को भी विरोधियों द्वारा मुस्लिमों को पहले से ही हिंसा की खुली छूट देने वाला बताया गया था। 

क्या माफ़ी मांगने से बच गए केजरीवाल ? असम दौरे पर CM सरमा के खिलाफ क्यों नहीं बोले AAP सुप्रीमो

योगी सरकार ने बदला UP बोर्ड और CBSE बोर्ड का पाठ्यक्रम, जानिए क्या हुआ बदलाव ?

मानहानि मामला: 'राहुल गांधी को संविधान पर भरोसा नहीं..', संबित पात्रा ने क्यों कही ये बात ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -