गोलियों की गूंज से थरथराया बिहार, एक ही परिवार के 4 लोगों पर चली गोली
गोलियों की गूंज से थरथराया बिहार, एक ही परिवार के 4 लोगों पर चली गोली
Share:

खगड़िया: बिहार के खगड़िया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारी गई। यहां भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगी है। गोली लगने के पश्चात् दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

घटना जिले के परबता थाना इलाके के अगुवानी गांव की है। घटना के पश्चात् मौके पर हड़कप मच गया है। यहां दिन दहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद था। तत्पश्चात, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मुकदमे को वापस लेने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 

कहा जा रहा है कि बदमाशों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भारत में बढ़ेगा निवेश, मोदी कैबिनेट ने UAE के साथ महत्वपूर्ण संधि को दी मंजूरी

'डेढ़ लाख युवाओं को असहाय छोड़ दिया, देश के साथ धोखा है अग्निपथ योजना..', केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला

'आराम से जाना..', डाकुओं से पाकिस्तानी नाविकों को बचाकर लाइ भारतीय नौसेना, अधिकारी ने दी विदाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -