दहेज के लालच में ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, जला रहे थे शव तभी पहुंची पुलिस और फिर...
दहेज के लालच में ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, जला रहे थे शव तभी पहुंची पुलिस और फिर...
Share:

पटना: बिहार में दहेज के लोभियों ने एक महिला की जान ले ली तथा उसके पश्चात् बगैर किसी को खबर दिए शव को जला दिया। मामले की खबर प्राप्त होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग जलती चिता को छोड़कर वहां से भाग गए। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर क़त्ल कर लाश जलाने का इल्जाम लगाया है।

वही कहा जा रहा है कि सिवान जिले के महादेवा ओपी थाना इलाके के कोईरिया हकाम गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की ससुराल में मौत हो गई, तत्पश्चात, ससुराल पक्ष के व्यक्तियों ने महिला के मायके वालों को बगैर सूचना दिए शव को खेत में जला दिया। मृतका गोपालगंज जिले के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह की बेटी सरिता कुमारी थी। सरिता की शादी 5 वर्ष पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह के साथ हुई थी। सरिता को एक 3 वर्ष की बच्ची भी है।

वही मृतका के पिता ने पुलिस को कहा की उन्होंने शादी में 3 लाख रुपये, मोटरसाइकिल तथा गहने दहेज के तौर पर दिए थे। मगर शादी के पश्चात् से ही वे लोग और रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर सरिता को प्रताड़ित करते थे। अब उन्होंने षड्यंत्र के तहत सरिता का क़त्ल कर उसके शव को जला दिया। पुलिस के अनुसार, एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया कि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर क़त्ल कर दिया। अब महिला की अंत्येष्टि करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मामले की तहरीर प्राप्त होते ही गांव में पहुंच गई। मगर पुलिस के पास सही पता नहीं था इसलिए बहुत देर पश्चात् पुलिस उस खेत तक पहुंची जहां ससुराल के लोग महिला के शव को जला रहे थे। मामले के पश्चात् से सभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।

तेज रफ़्तार कार ने 4 लोगों को कुचला, Swiggy के लिए करते थे काम

चलती ट्रेन में पड़ा छापा, 4 बैग में से मिला 15 करोड़ का सोना

20 लाख के लिए कर दी बहु की हत्या, कानपुर से दरोगा और उनका बेटा गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -