दूषित चाय पीने से परिवार, में मचा हाहाकार
दूषित चाय पीने से परिवार, में मचा हाहाकार
Share:

पटना। बिहार के दरभंगा जिले में एक परिवार के लगभग 4 लोग दूषित पेय अथवा खाद्य पदार्थ के सेवन के शिकार हुए। परिवार के लोगों को घबराहट होने लगी और उल्टियां और अन्य परेशानी होने पर उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सालय में इसे प्रारंभिक तौर पर फूड पाॅइजनिंग का केस माना गया। जिसके बाद उन्हें उपचार दिया गया। उपचार के दौरान ही चार सदस्यों की मौत हो गई।

इस मामले में एक महिला की हालत गंभीर थी। इस महिला को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उक्त घटना दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों ने किस दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन किया था लेकिन पीड़ितों के साथ मौजूद लोगों ने परिजन के चाय पीने के बाद हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई।

अब इस मामले में जांच की जा रही है। मृतकों में रामस्वरूप महतो,प्रकाश महतो,अर्चना कुमारी और दुखा महतो आदि शामिल हैं। परिजन को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद सौंप दिया गया। गौरतलब है कि बिहार में ही फूड प्वाइजनिंग का एक मामला सामने आया था।

जिसमें बड़े पैमाने पर लोग बीमार हो गए थे। इन लोगों को चिकित्सालय में उपचार दिया गया था। अब कथिततौर पर दूषित चाय पीने से 4 लोग मारे गए हैं। हालांकि इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि किसी ने चाय में कीटनाशक मिला दिया था। मगर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल कोर्ट के चपरासी की बेटी बनी सिविल जज

बिहार में हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले

लालू के खिलाफ एक और मामला दर्ज

जब संस्कृत की कॉपी में छात्र ने खोली शिक्षा विभाग का पोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -