लॉकडाउन में मछली भोज करना पड़ा महंगा, शिक्षा मंत्री समेत 25 पर FIR
लॉकडाउन में मछली भोज करना पड़ा महंगा, शिक्षा मंत्री समेत 25 पर FIR
Share:

जहानाबाद:  बिहार में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए जारी किए गए लॉकडाउन में मछली पार्टी के आयोजन को आपदा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करार देते हुए जहानाबाद जिले के मखदूमपुर थाने में राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के निजी सहायक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मखदुमपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री के निजी सहायक पिंटू यादव ने हाल ही में जहानाबाद में बने अपने नए आवास में मछली भोज का आयोजन किया था। इस भोज में जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण, मखदुमपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अनिल मिस्त्री, अंचल अधिकारी (CO) राजीव रंजन, जहानाबाद के अन्य कई लोग और ग्रामीण समेत लगभग 100 लोग शामिल हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि इस भोज की सूचना मिलने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सख्त रवैया अपनाते हुए मामले की छानबीन करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के पालन में पिंटू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस के सामने मछली भोज का आयोजन करने की बात कबूल की थी।

 

खेल जगत के लिए दुखद संदेश, नहीं रहे ओलम्पिक फाइनलिस्ट दोनातो साबिया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा हुआ है ब्रेक, कल बढ़ सकते हैं दाम

अब मात्र 6000 के निवेश से बन सकते हैं करोड़पति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -